फूंका पाक का पुतला

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सेवा चौकी पर हमला किए जाने से शहीद हुए पांच सैनिकों को लेकर भारत रक्षा दल में उबाल है। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्री कचहरी चौराहे पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारत सरकार से इस हमले का करारा जवाब देने की मांग की गई।
भारतीय सेवा की चौकी पर हमले के बाद पांच जवानों के शहीद होने की जैसे ही सूचना जनपद में पहुंची, लोग आक्रोशित हो गए। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर कलेक्ट्रेट कचहरी चौराहे पर पहुंचे। यहां पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी सरकार के ढुलमुल रवैए की वजह से हमारे देश के दुश्मनों का मन बढ़ता जा रहा है।
विगत दिनों पाकिस्तानी सेना ने हमारे सैनिक का सर कटवा लिया और हम कुछ नहीं कर पाए। नतीजा आएदिन हमारे ऊपर हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। हमारे घरों के बेटे शहीद हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारें सिर्फ चुनावी तैयारी में लगी हुई हैं। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। ताकि वह ऐसा दुस्साहस न करें।

पुतला फूंकने वालों में डा. रानू पाण्डेय, रणजीत सिंह, जैनेंद्र चौहान, हरेंद्र तिवारी, गोपाल प्रसाद, प्रदीप, सोनू, पवन श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश मौर्य, सुरेंद्र यादव, आरपी श्रीवास्तव, सत्य नारायण, सोनू, अश्विनी कुमार, विजय, धर्मवीर, रामआशीष, उमेश गिरी, रवि, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment